{"_id":"5a7611c54f1c1b0a7b8b4d97","slug":"191517687237-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी गिरोह ने बनाया मजदूर को शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत (बागपत)। जहर खुरानी गिरोह ने मंगलवार को शाम के समय दिल्ली से शामली जा रही बस में सवार मजदूर को नशीले बिस्किट खिलाकर बेहोश कर नगदी व अन्य सामान लूट ले गए। बुधवार तड़के मजदूर बेहोशी हालत में दिल्ली बस स्टैंड पर मिला। लोगों ने पीड़ित मजदूर को कुछ पैसे देकर उसे शामली की ओर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित मजदूर सूरज पुत्र लाल सिंह बिहार का रहने वाला है। वह मंगलवार को शाम के समय एक प्राइवेट बस में दिल्ली से शामली जा रहा था। तभी उसकी सीट के पास बैठे दो युवकों ने उसेे नशीले बिस्किट खिला दिए। धीरे-धीरे उसे बेहोशी आने लगी। इसी दौरान जहर खुरानी गिरोह के बदमाश उसका सामान लेकर चंपत हो गए और उसे दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक बस से नीचे उतार कर भाग निकले। बुधवार की सुबह वह बेहोशी हालत में लोगों को पड़ा मिला। लोग उसे किसी तरह होश में लाए। पूछताछ में उसने बताया कि शामली जनपद के फुगाना गांव मेें एक किसान के यहां पर काम करने के लिए जा रहा था। लोगों ने उसे दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी पर शिकायत के लिए भेजा तो उसने डर के मारे कानूनी कार्रवाई के लिए मना कर दिया। बाद में लोगों ने उसे कुछ पैसे देकर बस में बैठाकर शामली की ओर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।