फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रमाला में पिता-पुत्र को गोली मारी, घायल

रमाला में पिता-पुत्र को गोली मारी, घायल

Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
रमाला में पिता-पुत्र को गोली मारी, घायल
रमाला (बागपत)। रमाला गांव में घुड़चढ़ी के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

जय कुमार पुत्र जय सिंह और उसका बेटा विपिन रमाला गांव के रहने वाले हैं। मंगलवार की रात में गांव में ही रोहताश के बेटे की घुड़चढ़ी चल रही थी। सोनू, पप्पन, शनि, विपिन भी डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान विपिन का तीनों युवकों से डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया और विपिन को घर भेज दिया। इसके बाद सोनू, पप्पन और शनि विपिन के घर में पहुंचे। वहां विपिन और उसका पिता घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि तीनों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इससे विपिन और जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी तीनों युवक तमंचे लहराते हुए भाग गए। सूचना पर रमाला थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी बड़ौत भेजा। वहां के चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। विपिन ने सोनू, पप्पन और शनि को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई । उधर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ । इसके बाद उन्होंने गोलियां चलाई है। आरोपी तीनों युवकों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed