फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रावास से हटेगा कब्जा, कटेगी बिजली

छात्रावास से हटेगा कब्जा, कटेगी बिजली

Mon, 08 Jan 2018 01:34 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
छात्रावास से हटेगा कब्जा, कटेगी बिजली
बागपत। बड़ौत में जिला पंचायत के छात्रावास को कब्जा मुक्त कराने की कवायद शुरू हो गई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि वह जांच करा रहे हैं कि पुलिसकर्मी किस नियम के आधार पर यहां रह रहे हैं। अब तक उन्हें इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अगर अवैध तरीके से बिजली का प्रयोग किया जा रहा है तो लाइन को कटवाया जाएगा। जल्द ही जांच टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन

बावली रोड पर वर्ष 1994-95 में छात्रावास का निर्माण कराया । यहां बनाए कमरों में कभी छात्राएं तो नहीं रही, लेकिन इन दिनों पुलिसकर्मी और अन्य लोग डेरा जमाए हुए हैं। जबकि शासन ने इसे एक शिक्षा संस्था को आवंटित किया हुआ है। जिला पंचायत का कहना है कि वह छात्रावास को संस्था को सुपुर्द नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण उन्हें किराया नहीं मिल रहा है और सरकार को प्रत्येक महीने राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के एएमए प्रदीप कुमार सक्सेना का कहना है कि डीएम को पत्र लिखा गया है। छात्रावास खाली कराने से पंचायत को राजस्व में लाभ हो सकेगा। उधर, इस मामले में एसपी जय प्रकाश ने कहा कि इस बाबत उन्हें शिकायत नहीं मिली है। वह जांच कराएंगे कि आखिर किसी नियम के तहत पुलिसकर्मी यहां पर रह रहे हैं। अगर नियम विरुद्ध पुलिसकर्मी रहते मिले तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और छात्रावास को खाली भी कराया जाएगा। उधर, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार ने कहा कि वह जांच टीम भेजकर जल्द ही यहां पर सप्लाई की जा रही बिजली की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के कब्जे का पहला मामला नहीं
बागपत। पुलिस के कब्जे की शिकायत का यह पहला मामला नहीं है। बागपत कोतवाली के सामने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट पर पुलिस ने कब्जा किए वाहन खड़े कर दिए थे। वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई कि छात्राओं का यहां से निकलना मुश्किल हो गया। डीआईओएस पीके मिश्रा ने डीएम और एसपी से मिलकर इस जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया। बागपत कोतवाली के बाहर खड़े अधिकतर वाहनों को पुलिस लाइन में भिजवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed