{"_id":"59cff80f4f1c1bf2538b50ef","slug":"191506801679-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार की रात अचानक गिरा पेड़, शनिवार को 5 घंटे मार्ग अवरूद्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुक्रवार की रात अचानक गिरा पेड़, शनिवार को 5 घंटे मार्ग अवरूद्ध
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शुक्रवार की रात में ठाकुरद्वारा के नजदीक पीपल का पेड़ गिरा। इससे नाई की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शनिवार में करीब पांच घंटे मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
ठाकुरद्वारा के पास वर्तमान हॉस्पिटल के पास खड़ा पीपल का पेड़ शुक्रवार की रात में अचानक टूटकर गिर पड़ा। इससे हुई आवाज के चलते आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और पीपल गिरने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई और महेंद्र निवासी पट्टी चौधरान की हेयर कटिंग की दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसे 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से शनिवार को पांच घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने जेसीबी मशीन से गिरे पेड़ को हटवाकर मार्ग को खुलवाया। लोगों के अनुसार यदि दिन के समय पेड़ टूटता तो क्षेत्र बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि क्षेत्र भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है।