{"_id":"59b1a3ee4f1c1be57f8b4d1c","slug":"191504814062-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद ही खोलेंगे दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद ही खोलेंगे दुकान
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रटौल में गोली मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पीड़ित लोहा व्यापारी ने पुलिस सुरक्षा की मांग की । उन्होंने कहा दुकान पर वारदात के बाद से ताला लटका है। पीड़ित ने कहा जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, दुकान नहीं खोली जाएगी। एसपी से केस की निष्पक्ष जांच और पुलिस सुरक्षा मुहैय्या कराने की मांग की।
एसपी ऑफिस पहुंचे व्यापारी सुनील गोयल ने बताया आठ अगस्त को दुकान पर पहुंचकर बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने गोली मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । गोली हाथ में लगने से गंभीर घायल हो गया । चिट्ठी में बागपत जेल में बंद हरेंद्र बली का नाम लिखा था। पुलिस ने हरेंद्र के दो साथी राहुल और सौरभ निवासी भगौट को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया हरेंद्र बली के उन पर लाखों रुपये हैं। तगादा करने के बाद भी रुपये नहीं दे रहे हैं। डराने के लिए यह वारदात की। उन्होंने कहा वह हरेंद्र से किसी भी तरह से परिचित नहीं है। उन पर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने एसपी से पुलिस सुरक्षा मुहैय्या करने और केस की किसी भी एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी डी प्रदीप कुमार ने उनकी समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।