{"_id":"599b36894f1c1bcc058b4a41","slug":"191503344265-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी चलाने गये युवक पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पानी चलाने गये युवक पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजवाड़ा गांव में खेत में पानी चलाते समय एक युवक पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। एक गोली युवक के पेट में लगी। उसे मरा समझ हमलावर भाग निकले। परिजनों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गोली लगने से घायल हुआ संदीप पुत्र राजवीर बिजवाड़ा गांव का रहने वाला है। वह गांव में ही टूर एंड ट्रेवल का काम करता है और खेती भी करता है। वह सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे स्कूटी से खेत में पानी चलाने गया था। तभी कुछ बदमाश आए और उन्होंने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली उसके पेट में लगी और वह गिर गया। उसे मरा समझकर हमलावर भाग निकले। उसने अपने मोबाइल से अपने दोस्त अंकित को गोली लगने की सूचना दी। सूचना पर उनके परिजन वहां पहुंचे और उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है और उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है।