फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा से छेड़छाड को लेकर ट्रेन में युवकों में मारपीट

छात्रा से छेड़छाड को लेकर ट्रेन में युवकों में मारपीट

Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड को लेकर ट्रेन में युवकों में मारपीट
ट्रेन में छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। शामली से दिल्ली जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन मेें बृहस्पतिवार को छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इससे ट्रेन के डिब्बे में सवार यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और रेलवे पुलिस को देखकर मारपीट करने भाग गए।

शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, वैसे ही ट्रेन एक डिब्बे में सवार छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर युवकों के दो गुटों मेें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच लात घुसे चलने लगे। इससे ट्रेन के डिब्बे में सवार यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने फोन कर मारपीट की सूचना जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार को दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग निकले। जीआरपी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुआ। दूसरी तरफ ट्रेन में आए दिन होने वाली मारपीट और छेड़छाड़ की घटनाएं होने यात्रियों मेें आक्रोश पनप रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने कहा ट्रेन में इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed