फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोरी की चार बाइकों सहित दो बाइक चोर गिरफ्तार

चोरी की चार बाइकों सहित दो बाइक चोर गिरफ्तार

Mon, 20 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
चोरी की चार बाइकों सहित दो बाइक चोर गिरफ्तार
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ागांव पुलिस चौकी से दो बदमाशों को एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर एक किसान के नलकूप के समीप गन्ने के खेत से तीन अन्य चोरी की मोटर साइकिल बरामद कीं। पुलिस ने दोनों बाइक चोरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया।
खेकड़ा कोतवाली के उपनिरीक्षक योगेश गिरि, एचसीपी सेंसर पाल सिंह, हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, रणपाल सिंह रविवार की सुबह क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कि एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो बाइक चोर खेकड़ा की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सहित चोरों को रोका। बाइक को छोड़कर चोर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वही दबोचा। इसके बाद पुलिस उन्हें खेकड़ा कोतवाली ले आई और तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने एक बिना नंबर की चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर खेकड़ा शहर के जंगल में खेकड़ा फखरपुर मार्ग स्थित किसान हुल्ला के नलकूप के समीप गन्ने के खेत से चोरी की तीन अन्य बाइकें भी बरामद कीं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वाहिद, शादाब व उनके दो साथी नेनिष, गोलू ने मिलकर बड़ौत के बाजार से करीब 20 दिन पहले दो बाइक चुराई । तीसरी लाल रंग की बाइक वाहिद, मुकुल, गोलु, गौरव निवासी ढिकौली थाना चांदीनगर ने मिलकर ग्राम काठा से चुराई । चौथी बाइक शादाब निवासी पांची व उसके साथी नेनिष, मुकुल निवासी ग्राम ढिकोली थाना चांदीनगर जिला बागपत ने मिलकर बागपत से विगत पंद्रह दिन पूर्व चुराई । बताया कि सभी बाइकों की नंबर प्लेट फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पकडे़ गए दोनों चोरों ने बताया कि हम सब आपस में दोस्त हैं और अलग अलग स्थानों से मोटर साइकिल चोरी करते हैं। हम सभी थाना बागपत व बड़ौत में मार्केट व अन्य स्थानों पर बाइकों पर सवार होकर जाते हैं। क्षेत्र में घूम कर पहले बाइकों को देख लेते हैं। फिर हम में से एक आदमी जाकर उस बाइक का लोक खोलकर ले आता है और हम सब साथ चले आते हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनसे चोरी की चार बाइक भी बरामद कीं। पुलिस ने दोनो के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को चालान किया। पुलिस बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed