{"_id":"5cdb171bbdec2207066c9b2d","slug":"181557862171-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया के विवाद में परिचालक और यात्रियों में हुई कहासुनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किराया के विवाद में परिचालक और यात्रियों में हुई कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत से बुढ़ाना जा रही बड़ौत डिपो की सुबह मेें बामनौली पुलिस चौकी के नजदीक मंगलवार की सुबह किराया अधिक लेने के विवाद में परिचालक और यात्रियों मेें कहासुनी हो गई। बाद में हंगामा बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया।
मंगलवार को सुबह बड़ौत डिपो की एक बस सवारियों को लेकर बुढ़ाना जा रही थी। बिजरौल गांव से दो व्यक्ति बामनौली के लिए बस मेें चढ़े तो परिचालक ने उनसे किराये के नाम पर 20 रुपये मांगे, इस पर यात्रियों ने मना कर दिया और परिचालक को 12 रुपये देने लगे, लेकिन परिचालक ने लेने से मना कर उन्हें बस से उतरने को कहा। इस पर यात्री भड़क उठे और वहां पर हंगामा शुरू हो गया। किसी ने फोन कर पुलिस को बस में हंगामा होने की सूचना दे दी। सूचना पर बामनौली पुलिस चौकी से दो-तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में बस बुढ़ाना की ओर रवाना हो गई। इस संबंध में बड़ौत डिपो के एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं।