{"_id":"5cb4d8ebbdec2213fb2cdc14","slug":"181555355883-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल्वर गैंग के सरगना अंकित गिरफ्तार, जेल पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल्वर गैंग के सरगना अंकित गिरफ्तार, जेल पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
स्थानीय पुलिस की मदद से एसटीएफ टीम ने वर्ष 2018 से यूपी पुलिस सहित अन्य भर्तियों में रुपये लेकर पास कराने वाले साल्वर गिरोह के सरगना को लौहड्डा पुलिया पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा है।
प्रदेश व अन्य जिलों में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेकर पास कराने वाले साल्वर गिरोह के मुख्य आरोपी अंकित पूनिया पुत्र विक्रम रोहटा रोड, मेरठ को लौहड्डा स्थानीय पुलिस की मदद से एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पकड़े गए साल्वर गैंग के सदस्यों ने सरगना का नाम किया, तभी से सरगना वांछित चल रहा था। एसटीएफ के एसआई सुनील कुमार को सूचना मिली की कि साल्वर गैंग के सरगना अंकित पूनिया मेरठ की तरफ से बड़ौत आ रहा है। इस सूचना पर एटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से लौहड्डा पुलिया पर ढेरा डाला और उसे दबोचा लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह 50 हजार रुपये लेकर यूपी पुलिस व अन्य सरकारी नौकरियों में नकल उतरवाकर पास कराता है, अब तक 32 युवाओं को पास कराया जा चुका है। एसटीएफ के एसआई ने बताया कि गिरोह के सदस्य ने किन किन युवकों को विभिन्न परीक्षाओं में पास कराया है, उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 420 की धारा में मुकदमा दर्ज है, पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।