{"_id":"5c8ff68fbdec22141b2b5184","slug":"181552938639-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
दाहा गांव में तीन दिन पहले आग से झुलसी महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दाहा गांव निवासी कुसुम (62) पत्नी साहब सिंह तीन दिन पहले अपने मकान की साफ सफाई कर घर के आंगन में एकत्र कबाड़ जला रही थी। अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन तब तक महिला काफी जल चुकी थी। महिला को बड़ौत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में दो बेटे चांदराम और गौतम है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।