बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव की स्टेट बैंक शाखा से दस हजार रुपये निकलवाकर अपने गांव जागोस जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर मारपीट कर दस हजार की नगदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
ओमकार पुत्र उमराव शर्मा जागोस गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार को शाम के समय कोताना गांव के स्टेट बैंक शाखा से दस हजार की नगदी निकलवाकर अपने गांव जागोस जा रहा था। जब वह कोताना व जागोस के बीच पहुंचा तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रुकवाया और उसे दस हजार की नगदी लूट ली, विरोध करने पर उसे मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।