{"_id":"5c4a1582bdec2273a924899d","slug":"181548359042-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा परिचालक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संविदा परिचालक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर अग्रवाल मंडी टटीरी में दो माह पहले भैंसाली डिपो की रोडवेज बस में 33 यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे। उप्र परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ ने एसपी को आरोपी संविदा परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेरठ-बागपत मार्ग पर अग्रवाल मंडी टटीरी में 21 नवंबर 2018 को भैंसाली डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी 17 टी 3940 में सहायक यातायात निरीक्षक गणपत सिंह त्यागी, सहायक यातायात निरीक्षक (अधिकृत) मुख्यालय प्रवर्तन दल मेरठ राज कुमार तालियान सहायक ने चेकिंग की थी। बस में 34 यात्री सवार थे। 33 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए थे। संविदा परिचालक दीपक कुमार पुत्र राज कुमार निवासी खानपुर थाना जानी जनपद मेरठ ने यात्रियों से 825 रुपये बतौर किराया वसूले थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। सहायता यातायात निरीक्षक गणपत सिंह त्यागी ने परिवहन निगम मुख्यालय को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ ब्रह सिंह ने आरोपी परिचालक के खिलाफ धारा 408, 420, 511 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी शैलेश कुमार पांडेय को पत्र लिखा है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।