{"_id":"5c38e61cbdec227386330623","slug":"181547232796-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल गांव में मिला किसान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजरौल गांव में मिला किसान का शव
विज्ञापन
बिजरौल गांव में मिला किसान का शव
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव के जंगल में एक नलकूप के कमरे की छत पर एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। उसके पास से शराब और कीटनाशक दवा मिली। उनके शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि शराब में जहर देकर उसकी हत्या की गई है।
किसान यतेंद्र (55) पुत्र अजब सिंह बिजरौल गांव का रहने वाला है। वह अविवाहित था। वह अपने चाचा हरपाल के यहां खाना खाकर रात में अपने नलकूप के कमरे में सोता था। बृहस्पतिवार रात साढे़ आठ बजे वह घर से खाना लेकर गया था। सुबह जब उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे तो वह नहीं मिला। तलाश करने पर मामचंद के नलकूप के कमरे पर उसका शव पड़ा मिला। यतेंद्र के पास शराब का खाली क्वार्टर, कीटनाशक दवा बिखरी पड़ी थी। शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यतेंद्र के भाई नरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके मुताबिक यतेंद्र के तीन भाई थे। इनमें सबसे बड़ा देवेंद्र दिल्ली पुलिस में दरोगा पद से रिटायर्ड हैै और वहीं पर रहता है जबकि नरेंद्र भी दिल्ली मेें नौकरी करता है और वहीं पर रहता है। तीसरे नंबर का यतेंद्र था और वह अविवाहित था। उसके हिस्से में एक बीघा जमीन आती है। वह अपने चाचा के यहां पर खाना खाता था। परिजनों का आरोप है कि यतेंद्र को शराब में जहर देकर मारा गया है। उसके कपड़े एक दूसरे नलकूप पर पड़े मिले हैं। दूसरी ओर, यह भी पता चला है कि यतेंद्र अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था। हत्या के पीछे जमीन से जुड़ा मामला भी हो सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध मेें सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शुरुआती तौर पर शराब में जहर के असर से मौत नजर आ रही है। किसान की मौत के कारणाें की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।