फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक सवारों ने मीरापुर रजबहे पर खड़े मजदूरों को पीटा

बाइक सवारों ने मीरापुर रजबहे पर खड़े मजदूरों को पीटा

Wed, 19 Dec 2018 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने मीरापुर रजबहे पर खड़े मजदूरों को पीटा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

काम पर न जाने से आक्रोशित कुछ बाइक सवार युवकों ने मीरापुर रजबहे पर खड़े मजदूरों को मंगलवार की तड़के पीटा। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। इसमेें कई मजदूर घायल हो गए। इनका नाम भी पता नहीं चला।

मंगलवार की तड़के कोतवाली क्षेत्र के कुछ युवक मीरापुर रजबहे पर खड़े मजदूरों के पास पहुंचे और उन्हें मकान निर्माण के लिए मजदूरी के लिए गांव ले जाने की बात कहीं। इस पर मजदूरों ने गांव जाने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित युवकों ने वहां पर खड़े मजदूरों पर बेल्ट व लात और घुसों से हमला बोल दिया। युवकों ने मजदूरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इससे वहां पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। वहां आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले युवक और मजदूर वहां से भाग गए। सूत्रों के अनुसार युवकों के मारपीट करने से कई मजदूर घायल हो गए हैं।। इस दौरान जब पुलिस ने मजदूरों से बातचीत की तो उनका कहना था कि इस मामले में हमें कोई कार्रवाई नहीं करनी है, क्योंकि मजदूरी से ही उनका परिवार चलता है। यदि वे पुलिस कार्रवाई में लगे तो उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी। इस पर पुलिस लौट गई। इन कारण घायल मजदूरों के नाम पता नहीं चल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed