{"_id":"5bc7914fbdec2269602c46d9","slug":"181539805519-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमसुम आंसू बहा रही सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमसुम आंसू बहा रही सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित जिला अस्पताल में गुमसुम है। बुधवार को उसने परिवार के लोगों से कम ही बातें की। अधिकतर समय वह लेटी रही। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उसे बेहद आघात लगा है। पीड़ित डरी और सहमी हुई है। उसका भविष्य चौपट हो गया है। बार-बार यही कह रही है कि अब आखिर वह क्या करेगी, उसकी जिंदगी तो बर्बाद हो गई है। घटना के बाद से छात्रा भयभीत है। वह गुमसुम ही बिस्तर पर लेटी हुई है। इसके भाई व बहनें तीमारदारी में लगी हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा के भरोसे ही रात में दो लड़कियां भेज दी थी, लेकिन यहां पर बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी गई है।
हरकत में आया सिस्टम, सुधरने लगे सीसीटीवी
बागपत। जिला अस्पताल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद व्यवस्थाएं पटरी पर लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। वहीं वार्डों से खराब सामान को हटाया गया। इमरजेंसी वार्ड में बिस्तर पर नई चादर डाली गई है।