{"_id":"5bbbb34f867a55287312f221","slug":"181539027791-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खुब्बीरपुर निवासी गांव निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। वह गांव में कॉस्मेटिक की दुकान करती है। 30 सितंबर को उसकी दुकान पर गांव के ही दो लोग आए और करीम खरीदी। जब उसने रुपये मांगी तो दोनों जबरन दुकान में घुसे और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट दी। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारे तीनों बच्चों का अपहरण कराकर मरवा देंगे। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दो युवकों में मारपीट
बागपत। टटीरी में रेलवे फाटक के पास टाटा मैजिक चालक ने गौरीपुर निवासी विवेक कुमार को टक्कर मार दी। इससे दोनों में विवाद हो गया और मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। टाटा मैजिक चालक राजीव टटीरी का रहने वाला है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
घर में घुसकर महिला को पीटा
बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी मीनू पत्नी राजकुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव की एक महिला उससे रंजिश रखते हैं। उसे व उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। सात अक्तूबर को महिला अपने साथ अज्ञात व्यक्ति को लेकर उसके घर में घुस गई। उन्होंने मीनू के साथ मारपीट की। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
युवती दिल्ली से हुई बरामद
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। पिता ने कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने पुलिस बयान दिए कि उसे कोई नहीं ले गया। वह अकेली ही अपनी मर्जी से गई । पुलिस ने न्यायालय में युवती के बयान दर्ज कराए।