फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी

छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी

Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने एवं छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी पक्ष फैसले का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी को तेजाब से जलाने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है। उसने एसपी को बताया कि 10 दिन पूर्व पड़ोसी महिला उसे घर से बुलाकर ले गई थी। उसने अपने घर पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में छात्रा से वहां मौजूद गांव के ही युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी महिला ने उनकी वीडियो बनाई। होश में आने पर महिला ने उसे अश्लील वीडियो दिखाई। युवक ने उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई तो उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर मोबाइल सहित पुलिस को सौंप दिया। युवक के मोबाइल पर छात्रा की अश्लील वीडियो मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। बुधवार को पांच-छह युवक छात्रा के घर में घुस गए और वहां मौजूद मां-बेटी को फैसला न करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी। एसपी से मामले में कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed