फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुगलपुरा में मकान में सट्टे का खुलासा, छह गिरफ्तार

मुगलपुरा में मकान में सट्टे का खुलासा, छह गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मुगलपुरा में मकान में सट्टे का खुलासा, छह गिरफ्तार
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले के एक मकान में क्राइम ब्रांच की टीम ने छापामारी में सट्टे की खाईबाजी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 35700 रुपये नगद और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी अजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में शाहिद उर्फ सेवा के मकान में सट्टे की खाईबाजी चल रही है। उनके निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान में छापमारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मकान मालिक शाहिद, अनिल, झंकार गली निवासी गौरव व विकास, नौरोजपुर रोड निवासी धर्मेंद्र और काली मंदिर के निकट रहने वाले सरताज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 35700 रुपये नगद, दो मोबाइल, 14 डायरी, तीन केलकुलेटर और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दे कि आरोपी सेवा पहले भी सट्टे की खाईबाजी करने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
बागपत। छपरौली के शबगा गांव का सतेंद्र, जमानत पर जेल से बाहर था। वह कोर्ट में तारीख पर नहीं आ रहा था। उसके कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हो गए थे। आरोपी ने बुधवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
बागपत। काठा गांव में ऊर्जा निगम की टीम को दस मकान में चोरी से बिजली जलती मिली। जेई रवि प्रताप सिंह की तहरीर पर आरोपी समंदर, हरेंद्र, ओमवीर, योगेंद्र, धर्मवीर, हरिया, सतेंद्र, सुक्रमपाल, महावीर, सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।


हादसे में व्यक्ति घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत-मेरठ मार्ग पर चौहल्दा नहर के पास बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार हकीमूद्दीन निवासी शामली घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed