फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सलावतपुर खेड़ी प्रधान को दी जा रही धमकी

सलावतपुर खेड़ी प्रधान को दी जा रही धमकी

Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
सलावतपुर खेड़ी प्रधान को दी जा रही धमकी
बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पीड़ित प्रधान एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका आरोप है कि भतीजे की हत्या का मुख्य आरोपी फरार चल रहा है और धमकी दे रहा है। उन्होंने एसपी से गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान अमरदीप ने बताया कि पूर्व प्रधान का परिवार उनसे चुनावी रंजिश रखता था। खड़ंजा निर्माण को लेकर आरोपियों ने नौ जुलाई को उनके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें उनके भतीजे पवन की गोली लगने से मौत हो गई थी और परिवार के तीन सदस्य गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। खेकड़ा थाने में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा। जबकि चार आरोपियों को विवेचना के आधार पर क्लीन चिट दे दी है। एक आरोपी विशाल फरार चल रहा है और खुलेआम घूम रहा है और धमकी दे रहा है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी जय प्रकाश ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed