{"_id":"59c0237b4f1c1b25688b545f","slug":"181505764219-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने अधिवक्ताओं के अनशन स्थल पर बैठ दिया पूर्ण समर्थन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने अधिवक्ताओं के अनशन स्थल पर बैठ दिया पूर्ण समर्थन
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रेवन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट और लूट में नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं का अनशन जारी रहा। एसडीएम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ हुई गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया।
रेवन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करे एसडीएम न्यायालय परिसर के सामने पहुंचे और क्रमिक अनशन पर बैठ गए। क्रमिक अनशन पर पवन कुमार पंवार, धर्मपाल शर्मा, सुशील जैन, राजकुमार तोमर, संजीव, ऋषिपाल, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र, कुलदीप तोमर, विवेक चौहान, सोहनवीर तोमर, विजय तोमर आदि बैठे। क्रमिक अनशन पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने पहुंचकर कहा जो मेरे संबंध में छपा है कि गांव में न्याय के लिए कोई चौपाल लगेगी, उसे गलत बताया। तहसील परिसर में ही न्यायालयों में ही न्यायिक कार्य किया जाएगा और उन्होंने क्रमिक अनशन स्थल पर बैठकर अधिवक्ताओं को सहयोग दिया। बार के अध्यक्ष वेदपाल पंवार ने बताया आज (मंगलवार) कार्यकारिणी की बार हाल में बैठक होगी तथा इसमें आंदोलन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।