{"_id":"595beac74f1c1baa2a8b48b1","slug":"181499196103-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के खिलाफ बड़का गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत निगम के खिलाफ बड़का गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत समस्याओं को लेकर मंगलवार को बड़का गांव के ग्रामीणों ने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। अधिकारियों के न मिलने पर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा उनका गांव बड़ौत ब्लाक में आता है, आज भी गांव जन सुविधाओं से वंचित है। गांव मेें न तो जल भराव की समस्या का समाधान है और नहीं साफ-सफाई की। ग्रामीणों ने बिजली समस्या पर भी आक्रोश जताया। गांव में वर्षों से लोग विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन गांव में न तो विद्युत पोल है और न ही तार। बल्लियों के सहारे घरों तक बिजली के तार ले जाए जा रहे हैं। गांव मेें न तो अधिकारी पहुंच रहे हैं और न ही कर्मचारी। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जेई नरेंद्र कुमार ने कहा जल्द ही गांव मेें राजीव गांधी ग्रामीण योजना में विद्युत पोल और तार लगवाएं जाएंगे। इनमें बिशनू, ओमप्रकाश, नूरजा, जान मोहम्मद, रामभजन, रहीसू, सुभाष, रमेश, रामफेर, मदन गोपाल आदि रहे।