{"_id":"5952b0484f1c1ba44f8b47e0","slug":"181498591304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाना में धार्मिक स्थल की मूर्ति तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलाना में धार्मिक स्थल की मूर्ति तोड़ी
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। सिलाना गांव में धार्मिक स्थल की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा आरोपी युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
सिलाना गांव के धार्मिक स्थल में मंगलवार शाम गांव के लोग पूजा करने पहुंचे, तो उनको गांव का ही एक युवक मूर्ति तोड़ता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक आरोपी युवक मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर चुका था। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आरोपी मौका पाकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा पकड़े गए युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई है। इसको लेकर गांव में कोई विवाद नहीं है।