फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टायर के शोरूम में हजारों की चोरी

टायर के शोरूम में हजारों की चोरी

Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
टायर के शोरूम में हजारों की चोरी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में बली गेट के पास एमआरएफ टायर के शोरूम से मंगलवार की रात अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। बाहर से सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। शोरूम मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी प्रदीप पंवार ने बताया कि कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर बली गेट के पास एमआरएफ टायर का शोरूम है। मंगलवार की शाम शोरूम बंद कर घर चला गया था। बुधवार की सुबह शोरूम पर आया तो अंदर से सामान गायब था। ऊपर बने कमरे के ताले टूटे पड़े थे। शोरूम पर लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे की फुटेज देखती तो उसने तीन चोर चोरी करते हुए कैद हो गए। चोर बाहर से सीढ़ी लगाकर शोरूम की छत पर चढ़े। कमरे की ताले तोड़कर सीढ़ियों से नीचे उतरे। चोर यहां से साइकिल, बैटरी, इंवर्टर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दो माह पूर्व भी शोरूम में चोरी की घटना हुई । उसने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed