{"_id":"5c9a8280bdec2214216cce52","slug":"171553629824-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की रिया का था खेकड़ा क्षेत्र में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद की रिया का था खेकड़ा क्षेत्र में मिला शव
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के तिगरी-डगरपुर मार्ग पर नहर में तीन दिन पहलेे मिले महिला के शव की शनाख्त गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी रिया के रूप में हुई। पति ने शव की पहचान की। पति ने मृतका के मायके के रहने वाले दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
खेकड़ा थाना क्षेत्र तिगरी-डगरपुर मार्ग पर नहर में तीन दिन पहले महिला का शव पड़ा मिला । उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की। मंगलवार को गाजियाबाद जनपद के मोहननगर निवासी प्रमोद ने खेकड़ा थाने पहुंचकर मृतक महिला की शनाख्त अपनी पत्नी रिया शर्मा के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि रिया लोनी के सकलपुरा गांव की रहने वाली थी। उसकी 17 साल पहले शादी हुई। वह 23 मार्च की शाम को अचानक लापता हो गई । उसका सकलपुरा गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने 24 मार्च को साहिबाबाद थाने में सकलपुरा गांव निवासी राहुल कसाना और नितिन कसाना के खिलाफ पत्नी को ले जाने का मुकदमा भी दर्ज कराया । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पति को शव सौंपा। पति शव को लेकर अपने गांव चला गया। रटौल चौकी इंचार्ज सुभाष चंद ने बताया कि महिला की शनाख्त हो गई है। परिजन शव को ले गए।