{"_id":"5c97dc61bdec2213e92919f2","slug":"171553456225-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सांकरौद में दोनों संघर्ष, महिला सहित सात लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव सांकरौद में दोनों संघर्ष, महिला सहित सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में शराब के नशे में गाली गलौच करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक महिला सहित दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों के घायलों ने खेकड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में रविवार की दोपहर करीब बारह बजे हासिम और इरफान पक्ष के बीच शराब के नशे में गाली गलौच हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे, ईंट पत्थर बरसे। संघर्ष में एक पक्ष के हासिम पुत्र नवाब, उसमान पुत्र अल्ला मेहर और शहनाज पत्नी अब्दुल हमीद, दूसरे पक्ष के इरफान पुत्र जमील, शरीफ पुत्र रमजानी और इमरान सहित सात लोग घायल हो गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने फोन कर पुलिस को संघर्ष की जानकारी भी दी। मोहल्ले के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर संघर्ष बंद कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायलों का सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शराब पीकर गाली गलौच होना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।