{"_id":"5c78359dbdec224cb044f41a","slug":"171551381917-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फालोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुलिस लाइन में तैनात फालोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फालोअर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन शव को दिल्ली ले गए। वहीं पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिल्ली मंडावली निवासी जोगेंद्र (40) पुत्र निर्भय सिंह पुलिस लाइन बागपत में फालोअर के पद पर कार्यरत था। वह परिवार सहित एसपी दफ्तर के पास बने क्वाटर रहता था। पत्नी रूपा ने बताया कि उसे दो-तीन दिन से बुखार था। बुधवार की शाम छह बजे के लगभग पुलिस लाइन के मैस से खाना बनाकर घर लौटे। उनको बेचैनी होनी लगी तो उन्होंने रियल जूस पीने के लिए मांगा। रियल जूस पीते ही उसे अचानक उल्टी लगी और उसकी मौत हो गई। फालोअर की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के एक 16 साल का बेटा प्रशांत व 10 साल की बेटी खुशबू है। पति की मौत पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता निर्भय सिंह यूपी पुलिस से रिटायर्ड है और कई साल तक बागपत में तैनात रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को दिल्ली ले गए। वहीं पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हार्ट फेल होने से फालोअर की मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा।