फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अज्ञात युवक का शव पेड पर लटका मिला . फिरोजपुर के जंगल की घटना

अज्ञात युवक का शव पेड पर लटका मिला . फिरोजपुर के जंगल की घटना

Fri, 22 Feb 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक का शव पेड पर लटका मिला . फिरोजपुर के जंगल की घटना
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर के जंगल में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारा और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।

क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर के जंगल में मंडौला मार्ग पर योगेश पुत्र कांशीराम त्यागी के खेत है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने खेतों में गए तो एक पेड़ पर युवक के झूलते शव को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। सूचना मिलते ही क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई। पहचान के लिए पुलिस ने काफी देर तक शव को वही रखा, लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। मृतक युवक ने आत्महत्या की है या मार कर लटकाया गया है, यह भी फैसला नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने नीले रंग की जैकेट और नीले रंग की ही पेंट पहनी हुई है। देखने में युवक मजदूर जैसा भी लग रहा है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed