{"_id":"5c4f5e86bdec224d044533af","slug":"171548705414-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की तीन बीघा ईंख जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की तीन बीघा ईंख जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों से चिंगारी गिरने से किसान बाबूराम पुत्र शीलगंगे निवासी पलड़ी की तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। आक्रोशित किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। इस संबध में कान्हड़ बिजलीघर के जेई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। जर्जर तार है तो अवश्य बदलवाए जाएंगे।
मारपीट के आरोपी में दो युवक गिरफ्तार
दोघट/दाहा (बागपत)। फौलादनगर गांव में दो दिन पहले प्रधान पति साजिद और कुरबान पक्ष के बीच घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के शमीम, मुनीफा और कुरबान घायल हो गए । घायल कुरबान के पिता मांगे ने प्रधान पति साजिद, उसके भाई खालिद, आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी खालिद और आसिफ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से जेल भेजा।
पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र पाल का निधन
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र पाल सिंह निवासी कंडेरा का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। नीरज कुमार प्रधान, भूपेंद्र सिंह प्रमुख, चंद्रपाल सिंह प्रधान, वीरेंद्र प्रधान ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
करीमपुर जिवानी में स्कूल की चारदीवारी बनाने की मांग
रमाला (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो करीमपुर जिवानी की चारदीवारी न होने के कारण तालाब में छात्र-छात्राओं के गिरने की खतरा रहता है। स्कूल किनारे तालाब है। स्कूल के अधिकांश छात्र-छात्राएं तालाब के पास ही खेलते है। इससे बच्चों के तालाब में गिरने का खतरा बना रहता है। दूसरी तरफ कुछ ग्रामीण भी स्कूल परिसर में ट्राली, बुगी खड़ी कर देते हैं। इससे छात्र-छात्राएं पढ़ाई प्रभावित होती है। प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि जल्दी ही स्कूल की चारदीवारी करा दी जाएगी।