फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शादी रचाकर थाने पहुंची युवती

शादी रचाकर थाने पहुंची युवती

Thu, 06 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
शादी रचाकर थाने पहुंची युवती
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ फरार हुई युवती ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने बताया कि उसने कूड़ी निवासी प्रेमी रोहित से गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली। परिजन उसने जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


लूट की योजना बनाते दो गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। पुलिस ने लूट और 25 आर्म एक्ट के मामले में फरार चल रहे सद्दाम पुत्र इदरीश, मोहम्मद आसिफ पुत्र इस्लाम निवासी दोघट को निरपुड़ा मार्ग से लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चाबी का गुच्छा, मोमबत्ती, छुरा और चाकू बरामद किए। वहीं शराब अधिनियम में फरार चल रहे मुन्नू पुत्र विजय निवासी टीकरी को पांच पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा। वहीं मूलसम निवासी अजय पुत्र उप्पल, उप्पल पुत्र जहाने, मोनू पुत्र सत्यप्रकाश, सत्य प्रकाश पुत्र ताराचंद को शांति भंग के आरोप में चलान किया।
विज्ञापन


क्लीनिक पर किया हंगामा
छपरौली (बागपत)। कस्बे में चिकित्सक पर बीमार बच्चे को गलत दवा देने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि चिकित्सक के गलत दवा देने से बच्चे को इंफेक्शन हो गया। पिता ने चिकित्सक के क्लीनिक पर हंगामा किया। सूचना पर पहुेेंची पुलिस ने समझा कर शांत किया। पीड़ित ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि बच्चे के पिता को समझाकर शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed