{"_id":"5b96c51c867a557f587887a5","slug":"171536607516-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध शराब से लदी दो गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अवैध शराब से लदी दो गाड़ी पकड़ी
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/अमीनगर सराय।
निवाड़ा पुलिस चौकी और सिंघावली अहीर गांव में पुलिस ने हरियाणा एवं अरुणाचल प्रदेशों से तस्करी कर लाई जा रही शराब से लदी दो गाड़ियां पकड़ंी। तस्कर गाड़ियों को छोड़कर भाग गए।
यूपी-हरियाणा बोर्ड की पुलिस चौकी निवाड़ा पर रविवार साढ़े आठ बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस के सामने से गाड़ी में सवार लोग भाग निकले। तलाश लेने पर गाड़ी में 80 पेटी अंग्रेजी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी सहित शराब को कब्जे में ले लिया। एसआई अनूप सिंह ने अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं सिंघावली गांव में पुलिस को रविवार की रात्रि 12 बजे अवैध शराब से लदी गाड़ी पकड़ी। शराब तस्कर मौके से भाग निकले। गाड़ी में 30 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। इंस्पेक्टर हरेराम यादव ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।