{"_id":"5b86f9f042c79246382cff5c","slug":"171535572464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर ने शाखा प्रबंधक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कैशियर ने शाखा प्रबंधक को बंधक बनाकर पीटा
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सिंडिकेट बैंक की बावली शाखा के कैशियर ने शाखा प्रबंधक को केबिन में बंधक बनाकर मारपीट की । इस दौरान गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों ने शाखा प्रबंधक को बामुश्किल बचाया। शाखा प्रबंधक ने आरोपी बैंक कैशियर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
सिंडिकेट की बावली शाखा मेें कैशियर कुलदीप ने अपने वेतन के अनुरूप 56 हजार रुपये का ऋण लिया था। यह ऋण उन्हें अपने वेतन से किश्तों मेें चुकाना था, लेकिन उन्होंने कोई किश्त जमा नहीं की। जब रिजनल आफिसर से बैंक मैनेजर मनमोहन को पत्र मिला तो उन्होंने कैशियर के वेतन से ऋण की राशि काट ली जाए। जब कैशियर का वेतन आया तो शाखा प्रबंधक ने यह कहते हुए वेतन रोक दिया कि पहले ऋण की किश्त जमा कराओ। इस पर दोनों मेें बहस होने लगी। कैशियर ने गाली गलौच कर शाखा प्रबंधक के केबिन को अंदर से बंद कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान गार्ड सहित अन्य बैंक कर्मचारियों ने बमुश्किल केबिन खुलवाकर शाखा प्रबंधक को कैशियर से छुड़ाया। बाद में शाखा प्रबंधक ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी कैशियर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध मेें कैशियर से संपर्क नहीं हो पाया। एसएसआई रमेश सिंधु ने बताया कि शाखा प्रबंधक से तहरीर ले ली गई है और कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।