{"_id":"5b5235d64f1c1b3a748b5e69","slug":"171532114390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकिब हत्याकांड को लेकर फूंसवाली मस्जिद पर पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाकिब हत्याकांड को लेकर फूंसवाली मस्जिद पर पंचायत
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाकिब हत्याकांड का खुलासा न करने पर भड़के ग्रामीण
बड़ौत। शाकिब की हत्या के ढाई माह बीत जानेे के बाद पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने से आक्रोशित लोगों ने फूंसवाली मस्जिद पर पंचायत की। इसमें वक्ताओं ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताया और खुलासे की मांग की। बाद में कोतवाली प्रभारी के बीच पहुंचे और आठ दिन के अंदर खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर पंचायत यह कहते हुए समाप्त हुई कि यदि आठ दिन बाद खुलासा नहीं हुआ तो कोतवाली पर पंचायत की जाएगी।
फूंसवाली मस्जिद पर मास्टर ओमपाल सिंह की अध्यक्षता मेें पंचायत हुई। इसमें अनीस कुरैशी ने बताया कि उसके बेटे को चार मई को घर से बुलाकर कुछ लोग बुलाकर ले गए थे। छह मई को नेहरू रोड पर का शव पड़ा मिला था। लेकिन पुलिस ने सूचना दिए बिना ही पोस्टमार्टम करा दिया। सात मई को इस मामले मेें तहरीर दी गयी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। बाद मेें न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अब ढाई माह बीत जाने के बाद भी इस मामले मेें कुछ नहीं हुआ और पुलिस खानापूर्ती कर रही है।
पूर्व विधायक साहब सिंह, राम रहीम सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र, डा. प्रताप, सलीम, बसपा के जिलाध्यक्ष सुनील, इसरार प्रधान, देवेंद्र उज्जवल, सोनू, जमीरूदीन अब्बासी आदि ने कहा कि एक जवान की हत्या का मामला है। पुलिस लापरवाही कर रही है जबकि हत्या से जुड़े कुछ सूत्र मिले हैं। पुलिस उन्हें दबाने में जुटी है। पुलिस इस हत्या सही खुलासा करें। नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसी बीच, कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही पंचायत में पहुंचे और कहा कि यह मामला उनके आने से पहले का है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत मेें लिया है। पूछताछ की जा रही है और एक सप्ताह में खुलासा कर दिया जाएगा। उनके आश्वासन पर पंचायत चेतावनी दी कि खुलासा न होने पर कोतवाली पर ही पंचायत होगी और आगामी निर्णय लिया जाएगा। संचालन इरफान मलिक ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।