फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ दिन में आठ सवालों का जवाब नहीं दे पाई पुलिस

आठ दिन में आठ सवालों का जवाब नहीं दे पाई पुलिस

Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन में आठ सवालों का जवाब नहीं दे पाई पुलिस
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जांच की थ्योरी कई हैं, लेकिन अभी तक किसी के तार नहीं जुड़ पा रहे हैं। पुलिस की टीमें जांच में जुटी है। लेकिन कोई भी थ्योरी अभी तक अंजाम तक नहीं पहुंची है। पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा होगा, लेकिन जो स्थिति है, इससे अंदेशा है कि अभी वारदात के खुलासे में समय लग सकता है। असल में पुलिस दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा में वारदात के कनेक्शन जोड़ रही है। पूर्वांचल के माफिया डॉन और पश्चिम के कुख्यात की भी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस एक सिरा जोड़ती है, लेकिन दूसरा हाथ से छूट जाता है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जांच तेज जल रही है, उच्चाधिकारी मामले पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन

आठ दिन और आठ सवाल
- बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की वजह क्या है।
- 10 करोड़ की सुपारी, माफिया गठजोड़, रंजिश या फिर राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया।
- बजरंगी ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी तो उसे बागपत पेशी पर क्यों लाया गया।
- बागपत पुलिस लाइन के बजाए किसके आदेश पर बजरंगी को जेल ले जाया गया।
- बागपत जेल में पिस्टल कैसे पहुंची, क्या किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत है।
- बागपत जेल में सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की कितनी और क्या-क्या बातें हुई।
- कुख्यात सुनील राठी को एक साल तक बागपत में ही क्यों रोककर रखा गया।
- बागपत जेल में सुनील राठी की हर बात को आदेश की तरह क्यों माना गया।
आरोपी जेल में, हथियार बरामद
बागपत। बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी अब फतेहगढ़ जेल में है। पिस्टल बरामद हो चुकी है। इस वजह से पुलिस कहीं ने कहीं राहत महसूस कर रही है, लेकिन जिस तरीके से हत्या की गई, वह बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed