{"_id":"5ac3d9154f1c1bd1618b565c","slug":"171522784533-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में रोडवेज बस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बामनौली में रोडवेज बस पर पथराव
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
बामनौली गांव में रोडवेज बस नहीं रोकने पर तीन युवकों ने पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। बस रुकने पर युवकों ने चालक को नीचे उतार पीटा और भाग गए। इसके विरोध में चालक ने बस को सड़क के बीचों बीच खड़ी कर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे बाद बस चालक की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जाम खोला।
बड़ौत डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी 17 सी 9075 मंगलवार की सुबह 10 बजे बुढ़ाना से बड़ौत जा रही थी। बस में ऊपर और नीचे यात्री भरे थे। बामनौली गांव में टंकी के पास खड़े तीन युवकों ने बस रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। पत्थर बस में सवार कुछ यात्रियों को भी लगे। इसके बाद चालक ने बस को रोक लिया। युवकों ने बस चालक धर्मवीर को बस से नीचे उतार लिया और जमकर पीटा। इसके बाद युवक धमकी देकर भाग गए। इसके विरोध घायल चालक धर्मवीर ने रोडवेज बस को सड़क के बीचों बीच खड़ी कर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। इसी दौरान बुढ़ाना और बड़ौत की तरह से आ रही रोडवेज बसों के चालक भी पहुंच गए और हंगामा किया।
रोडवेज बस चालकों ने कहा आए दिन उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खोलने को कहा, लेकिन बस चालकों ने जाम नहीं खोला। उन्होंने कहा कि जब आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। पुलिस ने चालक धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराई। तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जाम में फंसे रहे यात्री
दोघट। बामनौली में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एक घंटे तक जाम में यात्री फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण महिलाएं और बच्चे बिलबिला उठे। यात्री रोडवेज बस चालकों से जाम खोलने के लिए कहते रहे, लेकिन चालकों ने यात्रियों की जरा सी भी परवाह नहीं की। यात्रियों ने कहा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चलने वाले रोडवेज बस के चालकों का व्यवहार ठीक नहीं है। यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। बस को तेज गति से दौड़ते हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
मन मर्जी से चलाते हैं रोडवेज बस
दोघट। बामनौली में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट की यह पहले घटना नहीं है। पहले भी कई बार रोडवेज बस चालक और परिचालकों के साथ मारपीट हो चुकी है। इस मार्ग पर रोडवेज बस चालक अपनी मन मर्जी से बसें चलाते हैं। जहां मर्जी आई बस रोक ली और जहां मर्जी आई नहीं रोकी। इससे क्षेत्रवासियों में बस चालकों के खिलाफ काफी गुस्सा है।