{"_id":"5aa5811a4f1c1b90778b4f31","slug":"171520795930-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नी बेगम हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्नी बेगम हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम हत्याकांड में सात दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्यारोपियों की पहचान होने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी है। दूसरी तरफ पीड़ित परिवार दहशत में है।
पांच मार्च को शहर के केतीपुरा मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की तीन बदमाशों गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में पति मोबिन ने जेल में बंद कुख्यात जाहिद लंबू, उसकी पत्नी शहनाज बेगम सहित पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने जाहिद लंबू के साले को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी तीनों शूटरों की पहचान भी कर ली है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है। पीड़ित मोबिन ने बताया कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। बदमाश उनकी भी हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने सुरक्षा में मात्र एक ही सिपाही दिया है। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।