{"_id":"5a6a35454f1c1b7b268b66ad","slug":"171516909893-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरखा में कृषि भूमि से कब्जा हटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदरखा में कृषि भूमि से कब्जा हटवाया
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने बदरखा गांव में पिछले कई साल से कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान टीम की दबंगों से नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार ने सख्ती कर आरोपियों को मौके से भगाया।
बदरखा गांव के जयपाल पुत्र हुक्मा ने कमिश्नर मेरठ डॉ. प्रभात सिंह को शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी कृषि भूमि पर जबरन अवैध कब्जा कर रखा है। इससे उसे परिवार का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेकर कमिश्नर ने एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुधवार को देर शाम एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा हटवाना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम की आरोपियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने सख्ती से आरोपियों को मौके से भगाया और कब्जा हटाकर जयपाल को भूमि पर कब्जा दिलाया।