{"_id":"5a663bf24f1c1b1d368b5dbe","slug":"171516649458-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के कोर्ट से गैर जमानती वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के कोर्ट से गैर जमानती वारंट
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा नेता सुधीर के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी शराब तस्करी के केस में जमानत होने के बाद कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। पुलिस भाजपा नेता के तीन साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है।
पुलिस के मुताबिक मीतली गांव के सुधीर, महावीर, बॉबी और मनोज के खिलाफ तीन साल पहले शराब तस्करी का केस कोतवाली में दर्ज हुआ । जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहे थे। अदालत ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए । आदेश मिलने के बाद पुलिस ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी । पुलिस ने महावीर, बॉबी और मनोज को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी सुधीर भाजपा देहात मंडल का अध्यक्ष है। अग्रवाल मंडी चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा आरोपी सुधीर के सीजेएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट हो रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।