फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देव की बरामदगी न होने पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

देव की बरामदगी न होने पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Wed, 10 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
देव की बरामदगी न होने पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
बागपत। अधिवक्ता अमित त्यागी के भतीजे देव की बरामदगी न होने पर वकीलों में आक्रोश है। मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से छात्र की बरामदगी की मांग की है। वहीं पुलिस दो दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पुलिस अभी तक पूरी तरह से खाली हाथ है।
विज्ञापन

मुकारी गांव के अधिवक्ता अमित त्यागी का भतीजा आरव उर्फ राजा उर्फ देव (8) चार जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी मां पिंकी देवी के साथ पड़ोस में ही माता के जागरण में गया। जो कक्षा दो में पढ़ता है। वहां से ही देव लापता हो गया है। बालैनी थाने पर पांच जनवरी को अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया । पुलिस अभी तक छात्र को बरामद करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा पाई है। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। इसे लेकर जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को हड़ताल रखी। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से छात्र की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता रामपाल सिंह नेहरा, केपी सिंह, जयवीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह खोखर, देवेंद्र आर्य, अतुल प्रशांत त्यागी, नरेंद्र पंवार, ओमपाल मान, खलील अहमद, सतीश त्यागी, श्योवीर सिंह, अमित तंवर, अजीत सिंह मौजूद रहे। एसपी जय प्रकाश ने कहा लापता छात्र की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसको बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


लापता बच्चों का आखिर कब चलेगा पता

केस : 1
शबगा से अपहृत बच्चे कार्तिक का नहीं लगा पता
बागपत। शबगा गांव के बिजेंद्र के बेटे कार्तिक का 22 फरवरी 2013 को अपहरण किया। उसके परिवार से हैंडपंप पर चिट्ठी चिपकाकर 50 हजार हजार रुपये की रंगदारी मांगी । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी , लेकिन पुलिस बच्चे को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार गांव छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस : 2
इस्लामपुर से साढ़े छह साल से लापता है बच्चा
बागपत। खेड़ा इस्लामपुर गांव का 13 वर्षीय सागर 2 जुलाई 2011 से लापता है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की , लेकिन पुलिस उसे अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।

केस: 3
शेखपुरा की बच्ची मोना को बरामद करने में पुलिस नाकाम
बागपत। बिनौली क्षेत्र के शेखपुरा गांव की आठ वर्षीय बच्ची मोना का तीन साल पहले अपहरण किया । आरोपियों ने उसके परिवार से 15 लाख रुपये की फिरौती मोबाइल पर मैसेज करके मांगी। बच्ची की बरामदगी आज भी राज बनी हुई है।


केस : 4
बेटा न मिलने पर गांव छोड़ चुका है पिता
बागपत। गाधी गांव में रहने वाले ओमपाल महाराज का बेटा आशु उर्फ आशीष (15) 10 जुलाई 2012 को अग्रवाल मंडी टटीरी में सामान खरीदने के लिए आया । वहां से उसका अपहरण किया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा, लेकिन अभी तक बच्चा बरामद नहीं हुआ। उसका पिता गांव छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed