{"_id":"5a1723514f1c1ba7668b5f6c","slug":"171511465809-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय में दुकानदार पर फायर झोंका, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय में दुकानदार पर फायर झोंका, भगदड़
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में दुकानदार पर फायर कर दिया, लेकिन गोली बराबर से निकल गई। आरोपी धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि आरोपी उस पर जबरदस्ती लोहे की ग्रिल बनवाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर वारदात को अंजाम दिया है।
अमीनगर सराय निवासी परवेज की कस्बे के बुढ़सैनी चौराहे पर लोहे के गेट और अन्य सामान बनाने की दुकान है। वह बृहस्पतिवार को दुकान पर बैठा था। शाम करीब पौने छह बजे बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। इनमें से एक युवक सैड़भर गांव का है। वह उसको जानता है। उसने उस पर लोहे की ग्रिल बनाने का दबाव बनाया। फिलहाल समय न होने की बात कहीं , इतना कहते ही आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली उसके पास से होकर गुजरी। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हमलावर धमकी देकर चले गए। इससे पीड़ित ही नहीं अन्य व्यापारी भी भयभीत है। उसने सिंघावली अहीर थाने पर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।