{"_id":"59fa20a64f1c1b97678b89b1","slug":"171509564582-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोनू चौहान ने दी परिवार सहित आत्मदहा की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब मोनू चौहान ने दी परिवार सहित आत्मदहा की धमकी
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्लाट पर कब्जा नहीं दिलवाने पर मंगलवार को तहसील में लूंब गांव के मोनू चौहान ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। अब उसने डीएम को पत्र देकर कहा अब भी प्लाट पर कब्जा नहीं दिलाया तो वह पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा।
मोनू चौहान पुत्र प्रताप सिंह निवासी लूंब ने डीएम को दिए पत्र में बताया उसके प्लाट पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है, वह उसकी मां के नाम है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इस संबंध में छपरौली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई , लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा उसका ही शांति भंग में चालान कर दिया था। इसे लेकर उसने मंगलवार को तहसील में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया । उसे बड़ौत सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया । स्वस्थ होने पर बुधवार को उसने डीएम को पत्र देकर कहा यदि अब भी इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो वह पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा।