फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बुग्गियों से रेत का स्टॉक, ट्रक से सप्लाई

बुग्गियों से रेत का स्टॉक, ट्रक से सप्लाई

Sun, 17 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बुग्गियों से रेत का स्टॉक, ट्रक से सप्लाई
बागपत। काठा नाव हादसे के बाद भी पुलिस-प्रशासन सबक सीखने के लिए तैयार नहीं है। माफिया ने नया पैंतरा अपनाया है। बुग्गी से रेत मंगाकर पहले स्टॉक लगाते हैं और फिर ट्रक से इसकी सप्लाई करते हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कई जगह यह खेल चल रहा है। छपरौली में दो लोगों की गिरफ्तारी से इसी खेल का खुलासा हुआ है, लेकिन बागपत में स्टॉक लगाकर सप्लाई का खेल जारी है।
विज्ञापन

काठा में नाव हादसे की जो बड़ी वजह हैं, उनमें अवैध खनन भी है। सरेआम काठा के लोगों ने आरोप लगाया कि खनन की वजह से बने गड्ढे में ही नाव यमुना नदी में समा गई। प्रशासन की अनदेखी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खनन माफिया बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये अवैध तरीके से खनन करा रहे हैं। स्टॉक लगाते हैं, इसके बाद ट्रक में भरकर रेत की सप्लाई करते हैं। रेत को ट्रक में लादकर मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में सप्लाई कर दिया जाता है। यह खेल बड़े स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

छपरौली पुलिस ने मुकंदपुर गांव में यमुना खादर से शुक्रवार की रात में बुग्गी में रेत लाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुकंदपुर के संजीव और प्रह्लाद शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलता रहता है। पहले भी कई लोग अवैध खनन में जेल जा चुके हैं। क्षेत्र में किसी को भी अवैध रूप से बालू का खनन नहीं करने दिया जाएगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा प्रकरण की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed