{"_id":"59b9945c4f1c1b24688b466f","slug":"171505334364-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अगवा करने का प्रयास
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर उसे अगवा करने की कोशिश की। विफल होने पर बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित कर्मचारी कपिल तोमर पुत्र ओमपाल बिजरौल गांव का रहने वाला है। उसने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जलालपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात है। बुधवार को सुबह जब वह स्कूल पहुंचा तो तभी बाइक से आए तमंचों से लैस दो युवकों ने उसे गेट पर बुलवाया। तमंचों से आतंकित कर उसे अगवा करने की कोशिश की। विफल होने पर उसकी तमंचे की बटों से पिटाई की और पांच हजार रुपये लूटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह कपिल तोमर ने वहां से भागकर जान बचाई। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी फिलहाल यह मारपीट का मामला लग रहा है। जांच होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।