{"_id":"5994ac464f1c1bd9278b4767","slug":"171502915654-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन ले जाया जा रही पिकअप पुलिस ने पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन ले जाया जा रही पिकअप पुलिस ने पकड़ी
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल गांव के एक राशन डीलर से राशन का गेहूं और चावल लेकर महेंद्र पिकअप से लुहारी गांव ले जाते समय 100 पुलिस को सूचना देने पर पुलिस गाड़ी को कोतवाली ले आई और इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दी। विभागीय अधिकारियों ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
100 डायल पुलिस को सूचना मिली महेंद्र पिकअप गाड़ी से बिजरौल गांव के राशन डीलर की दुकान से राशन के 30 क्विंटल चावल और गेहूं ब्लैक के लिए लुहारी ले जाए जा रहे हैं। मलकपुर गांव के पास ही पुलिस ने राशन से लदी महेंद्र पिकअप पकड़ ली और चालक समेत महेंद्र पिकअप को कोतवाली ले आई। पकड़े चालक सुरेंद्र सिंह निवासी बड़ौत ने बताया यह राशन के गेहूं और चावल लुहारी के माफिया ने उसकी गाड़ी में बिजरौल गांव के एक राशन डीलर के यहां से भरवाए हैं। इसकी सूचना पुलिस ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी। उन्होंने गेहूं और चावल को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया पूर्ति अधिकारी राहुल पटेल के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम जांच के लिए लगाई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।