{"_id":"5957fa134f1c1b59448b4e2c","slug":"171498937875-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टा प्रह्लादपुर में मकान से सामान लूटकर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खट्टा प्रह्लादपुर में मकान से सामान लूटकर ले गए बदमाश
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में मकान का ताला लगा देख बदमाश घुस गए। इसी दौरान वहां पर मकान मालिक पहुंच गए। बदमाश उनसे मारपीट कर आभूषण और कीमती सामान लूटकर ले गए। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
खट्टा प्रह्लादपुर निवासी विनोद पड़ोस में ही अपनी चचेरी बहन की शादी में शुक्रवार रात परिवार सहित गया हुआ था। रात करीब 11 बजे विनोद घर वापस आया तो मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला और कमरे में बदमाश मिले। विरोध करने पर बदमाश मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण लूटकर भाग गए। शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की चांदीनगर थाने में तहरीर दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना पुलिस ने कहा बदमाशों को गिरफ्तार कर जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
चांदीनगर। मेरठ के श्यामनगर निवासी मुकेश कुमार गांव गोठरा में रिश्तेदारी में आया हुआ था। शनिवार शाम करीब तीन बजे बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। चमरावल-मुकारी मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोका और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उससे मारपीट कर दो हजार रुपये नगद और मोबाइल लूटकर ले गए। घटना की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।