{"_id":"5ce1abcebdec2207567124e7","slug":"161558293454-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खेकड़ा नगर अध्यक्ष के छोटे भाई से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा के खेकड़ा नगर अध्यक्ष के छोटे भाई से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत) ।
बदमाशों ने मंडौला गांव के समीप तमंचे के बल पर खेकड़ा शहर निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष के छोटे भाई के साथ लूटपाट की । पीड़ित ने जिला गाजियाबाद के थाना ट्रानिका सिटी में वारदात की सूचना दी।
खेकड़ा शहर निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर का छोटा भाई हर्षित प्रभाकर दिल्ली में नौकरी करता है। वह आए दिन बाइक पर सवार होकर दिल्ली जाता आता है। रविवार को सुबह के समय वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जब वह गाजियाबाद क्षेत्र के ग्राम मंडौला के समीप पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर हेलमेट लगाकर आ रहे दो बदमाशों ने ओवर टेक कर बाइक को रुकवाकर तमंचे के बल पर उससे एक मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने अन्य राहगीर के फोन से जिला गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।