{"_id":"5cc0bbc8bdec225f595b692a","slug":"161556134856-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर मसूरी के प्रधान के पक्ष में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हसनपुर मसूरी के प्रधान के पक्ष में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपी प्रधान के पक्ष में भी ग्रामीण उतर आए हैं। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर ग्राम प्रधान को झूठा फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही एसपी ने शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश कौशिक के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र जाटव को पांच युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पांचों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, लेकिन घायल पक्ष ने रंजिश ग्राम प्रधान नवीन उर्फ कल्लू के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि घायल सुरेंद्र पहले से गांव में गलत तरीके से राजनीति करता है। ग्राम प्रधान को झूठा फंसाने को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रधान का नाम केस से निकाला जाए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, राजपाल शर्मा, सुखबीर शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा, अतर सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।