{"_id":"5c3ce790bdec22735a79377d","slug":"161547495312-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण चौक पर दो समुदायों में फिर बना तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मण चौक पर दो समुदायों में फिर बना तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के लक्ष्मण चौक पर रह रहे प्रजापति बिरादरी के परिवार का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर एएसपी ने लक्ष्मण चौक पर पुलिस तैनात कर दी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लक्ष्मण चौक पर बीस दिन पहले दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों समुदाय के नौ लोग समेत दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कई आरोपी अभी फरार हैं। लक्ष्मण चौक पर प्रजापति बिरादरी के वीर सैन की परचून की दुकान है। रविवार को आरोपी तीन लोग दुकान पर पहुंचे और उस पर तमंचा जाकर जान से मारने की धमकी दी। दुकानदार का परिवार धमकी मिलने के बाद से भयभीत है। वीर सैन ने दुकान खोलने से मना कर दिया। धमकी के बाद फिर से दोनों समुदाय के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई । दोनों समुदाय के लोगों में किसी भी समय झगड़ा हो सकता है। उन्होंने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने बताया कि लक्ष्मण चौक पर पुलिस तैनात की। इसमें वीर सैन, रामपाल, कंवर सैन, रोहताश, सविता, दिनेश, रविंद्र, जगवीर, नरेंद्र उपस्थित रहे।