{"_id":"6a971638d86c92b1990e7024","slug":"siddharthnagar-news-loader-sleeping-in-truck-dies-under-suspicious-circumstances-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163796-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक में सो रहे पल्लेदार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक में सो रहे पल्लेदार की संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 01 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक ट्रक में सोए पल्लेदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह ट्रक में उसका शव मिला। पुलिस ने परिजन को सूचित करके बुलाया। इसके बाद पंचनामा करके लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के डेंहवा गांव निवासी राकेश पांडेय (42) उर्फ जीवधार पांडेय पल्लेदार का काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात बस्ती से एमडीएम के लिए दो ट्रक गेहूं बस्ती से आया था। राकेश भी उसी में साथ आए थे।
सोमवार रात ट्रक टोल प्लाजा के पास खड़ा था। खाना खाने के बाद राकेश उसी ट्रक में ही सो गए। मंगलवार सुबह आसपास मौजूद लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पास जाकर देखने पर उसकी सांसें नहीं चल रही थीं।
विज्ञापन
इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को इसकी जानकारी दी। परिजन के मुताबिक राकेश का उसकी पत्नी सुशीला से विवाद चल रहा था और वह अपनी तीनों पुत्रियों को लेकर दिल्ली रहती है।
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ मिथलेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी चोट या अन्य निशान नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अधिवक्ता किरण कुमारी। प्रवक्ता