{"_id":"5c23d890bdec2257071f652f","slug":"161545853072-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल कालोनी में झगड़ा, युवती का हाथ टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत। शुगर मिल कालोनी में मामूली विवाद को लेकर दो-तीन युवकों ने मिल कर्मचारी के बेटे की पिटाई कर दी। बचाव में गई मां व बहनों के साथ भी मारपीट की। झगड़े में एक युवती का हाथ टूट गया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शुगर मिल कालोनी निवासी उषा पत्नी सुखपाल ने बताया कि उसका पति सहकारी चीनी मिल में कर्र्मचारी है। मंगलवार की शाम उसका बेटा सागर घर के बाहर सामान लेने गया था। रास्ते में दो युवकों ने उससे गाली गलौच और मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मां उषा, बहन सोनिया व शिवानी बचाव में पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। डंडा लगने से सोनिया का हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।